यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छेड़छाड़ रोकने पर मनचले ने महिला का सिर ईंट से फोड़ा
हरिद्वार में एक मनचला अकेला पाकर महिला के घर घुस गया। पहले छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ईंट से सिर पर वार करके वहां सेे भाग निकला।

हरिद्वार, [जेएनएन]: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने महिला के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जनपद के थाना पथरी के गांव घिस्सुपुरा निवासी व्यक्ति की पत्नी घर में अकेली थी। आरोप है कि दोपहर में पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: रोडवेज अड्डे में महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे मनचले, तभी...
विरोध किया तो युवक ने ईंट उठाकर सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक भाग निकला। जबकि महिला के शोर मचाने पर वहां भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में महिला सुरक्षा को मैदान में उतरी निर्भया स्क्वाड
पुलिस ने हमलावर की तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया। महिला ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई को तहरीर दी है। एसओ अजय कुमार जाटव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

