विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह साल के बच्चे को खेत में ले जाकर किशोर ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:02 PM (IST)

बच्चे के साथ गन्ने के खेत में एक किशोर ने कुकर्म किया। इस मामले में परिजनों ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है।

छह साल के बच्चे को खेत में ले जाकर किशोर ने किया कुकर्म, गिरफ्तार
छह साल के बच्चे को खेत में ले जाकर किशोर ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

रुड़की, जेएनएन। एक गांव निवासी बच्चे के साथ गन्ने के खेत में एक किशोर ने कुकर्म किया। इस मामले में परिजनों ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया है।

दरअसल, सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का छह साल का बेटा शुक्रवार की देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव का ही 13 वर्षीय एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के पास ही गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि यहां पर किशोर ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। कुकर्म करने के बाद आरोपित ने यह बात घर बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। 

इसी बीच बच्चे को घर के बाहर न पाकर उसके परिजनों ने भी उसकी तलाश शुरू की। परिजन उसे तलाशते हुए घटनास्थल के पास पहुंचे। इस दौरान उन्हें बच्चा आता दिखाई दिया। बच्चे ने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। बच्चे के साथ इस तरह की हरकत होने की जानकारी होने पर परिजन सकते में आ गए। 

यह भी पढ़ें: कॉल सेंटर में युवती से हुई मुलाकात, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म Dehradun News

परिजन उसे लेकर सिविललाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार की सुबह आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:  किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती होने पर खुला मामला