विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाहिता को दिया शादी का झांसा, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 09 Mar 2019 06:31 PM (IST)

हरिद्वार जिले के रुड़की में एक विवाहिता से डेढ़ साल तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

विवाहिता को दिया शादी का झांसा, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म
विवाहिता को दिया शादी का झांसा, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म

रुड़की, जेएनएन। एक युवक किराए पर रहने वाली विवाहिता को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। विवाहिता ने जब शादी का दबाव डाला तो वो उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। 

दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के परिजन पिछले कुछ समय से गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहते हैं। उसका विवाह करीब छह साल पहले कैराना, जिला बागपत, उप्र में हुआ था। कैराना के एक युवक से विवाहिता के भाई की दोस्ती थी। अक्सर ही वह विवाहिता के मायके में आता रहता था। 

इसी दौरान उसके विवाहिता से प्रेम संबंध बन गए। जिसके चलते विवाहिता अपने मायके में ही रहने लगी। कैराना निवासी युवक ने विवाहिता को शादी का झांसा दिया और उसे लेकर कलियर में किराये का मकान लेकर रहने लगा। करीब डेढ़ साल से विवाहिता प्रेमी के साथ रह रही थी। जब विवाहिता ने प्रेमी पर शादी करने का दबाव डाला तो वह विवाहिता को कमरे पर ही छोड़कर फरार हो गया। 

उसने फोन पर जब प्रेमी से शादी करने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग भी अब उसे अपने पास रखने से इन्कार कर रहे हैं। विवाहिता ने शनिवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली के एसएसआइ रणजीत तोमर ने बताया कि विवाहिता की तहरीर की जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने युवती से किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल

यह भी पढ़ें: टिहरी में चार साल की मासूम से दुष्कर्म, दून अस्पताल में भर्ती; मुकदमा दर्ज