Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में KYC अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड से 1.78 लाख रुपये गायब

    Updated: Tue, 12 May 2026 08:22 AM (GMT+05:30)

    हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति से केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगों ने 1.78 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने लिंक भेजकर मोबाइल हैक किया, जिसके ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीीीर।।

    सांकेतिक तस्वीीीर।।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.78 लाख रुपये साफ कर दिए।

    ठगों ने पहले फोन कर केवाईसी अपडेट कराने की बात कही, फिर मोबाइल पर लिंक भेजकर उसे क्लिक कराया। लिंक खुलते ही मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में खाते से रकम साफ हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    लिंक खोलते ही मोबाइल हैक, खाते से 1.78 लाख रुपये गायब

    पुलिस के मुताबिक, शिवालिक नगर निवासी सुब्रत साहु ने तहरीर देकर बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। आरोप है कि तीन फरवरी को मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। इसके बाद एक लिंक भेजा गया।

    सिडकुल क्षेत्र में केवाईसी अपडेट के नाम पर हुई साइबर ठगी

    लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। करीब दो घंटे बाद उन्हें पता चला कि उनके खाते से 1.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि साइबर सेल की जांच के बाद सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- फूल की 36 वर्ग फीट की दुकान का किराया 1.70 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष, हरिद्वार में गंगा घाटों पर Shops का रिकॉर्ड तोड़ रेंट

    खबरें और भी