विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौजूदा परिस्थियों में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता: साध्वी प्रज्ञा

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 22 Jun 2019 08:10 PM (IST)

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि तीन तलाक पर कानून बनना आवश्यक है।

मौजूदा परिस्थियों में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता: साध्वी प्रज्ञा
मौजूदा परिस्थियों में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता: साध्वी प्रज्ञा

रुड़की, जेएनएन। भोपाल (मप्र) से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की आवश्यकता है। साथ ही तीन तलाक बिल पर विपक्षी दलों को सरकार के साथ खड़े होकर इसका समर्थन करना चाहिए।

शनिवार को हरिद्वार से लौटते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मंगलौर के मोहल्ला मानक चौक स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। यहां पर उन्होंने महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरी से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि साधु संतों ने हमेशा ही संसार के कल्याण के लिए कार्य किया है। जब-जब संसार में अधर्म बढ़ा, तब साधु-संतों ने धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी साधु-संत एकजुट होकर काम कर रहे हैं। तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि महिला त्याग की मूर्ति होती है। उसके समर्पण को कतई भूलाया नहीं जा सकता है। 

एक परिवार को छोड़कर दूसरे परिवार में पहुंचकर महिला उसको संवारने का काम करती है। ऐसे में एक मिनट में उसे तलाक देकर निराश्रित कर दिया जाता है। यह अन्याय है। इस कानून के बनने के बाद उन्हें यह अन्याय नहीं सहना पड़ेगा। जनसंख्या नियंत्रण पर उन्होंने कहा कि जनसंख्या की वजह से कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। देश भी इस बात को महसूस कर रहा है। मौजूदा परिस्थितियों में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरी, महामंडलेश्वर हेमानंद सरस्वती, साध्वी डॉ. निर्मला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ कड़ा तेवर अपनाएगी कांग्रेस

यह भी पढ़ें: अपने लोगों के रुख से खफा हैं पूर्व सीएम हरीश रावत, फेसबुक में झलकी पीड़ा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप