विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाची ने भतीजे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 18 Jan 2018 08:48 PM (IST)

हरिद्वार में एक महिला ने अपने पति के भतीजे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चाची ने भतीजे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
चाची ने भतीजे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

हरिद्वार, [जेएनएन]: एक महिला ने अपने पति के भतीजे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी रुड़की का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र की एक महिला पांच बच्चों की मां है। उसका आरोप है कि पति के भतीजे जिले के निवासी वसीम पुत्र जमशेद ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। पिछले सितंबर माह में वह उसे अपने साथ भगा ले गया और पथरी थानाक्षेत्र के बहादरपुर जट में उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद रिश्तेदारों ने समझाबुझाकर उसे पति के पास भेज दिया था। 

इसके बाद आरोपी अक्टूबर माह में भी उसे अपने साथ ले गया और सराय गांव में रखा। जहां बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर आरोपी उसे अपने साथ देहरादून ले गया और वहां बस अड्डे पर उसे छोड़कर भाग निकला। उसने अपने भाई के घर पहुंचकर आपबीती बताई। 

आरोप है कि पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। तब उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला को उसके भाई के घर से बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बहला-फुसलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, जेल

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक किया दुष्कर्म