रुड़की में NSG Commando की मौत से बवाल, अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
रुड़की में सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो धनप्रकाश की एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

जगरनाथ नर्सिंग होम में लोगों को समझाते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। रोडवेज बस की बाइक में साइड लगने से घायल एनएसजी कमांडो की एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित स्वजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
स्वजन का आरोप है कि काफी देर तक चिकित्सक नहीं आया था। अस्पताल कर्मचारी के गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत हुई है।
आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया, जो देर शाम तक जारी रहा।
सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी धनप्रकाश (33) एनएसजी कमांडो था। वर्तमान में उनकी पश्चिमी बंगाल में तैनाती थी।
वह किसी काम से रविवार को भगवानपुर जा रहे थे। जैसे ही वह देहरादून हाईवे पर सालियर के पास पहुंचे तो एक रोडवेज बस की साइड लग गई।
साइड लगने से वह बाइक समेत सड़क से गिर पड़े। उनकी कमर के पास चोट आई थी। हादसे की सूचना उन्हें अपने स्वजन को दी।

लोगों ने उन्हें उपचार के लिए गोशाला तिराहे के पास स्थित जगरनाथ नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। इसके बाद उनके स्वजन भी वहां पर पहुंच गए।
आरोप है कि पहले तो बार-बार बुलाने के बाद भी चिकित्सक देखने के लिए नहीं आए, इसके बाद आए एक कर्मचारी ने उनके एक इंजेक्शन लगाया, जिसकके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
घायल की मौत का पता चलते ही स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने लापरवाही के चलते घायल की मौत होने का आरोप लगाया।
हंगामा की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। देर शाम तक आक्रोशित ग्रामीण अस्पताल में जमे थे। पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगी रही, लेकिन वह अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
इधर, इस बावत नर्सिंग होम प्रबंधन को फोन कर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया गया। बाद में मोबाइल स्विच आफ कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- रुड़की के मंडावली में थार कार की टक्कर से घोड़े की मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव
यह भी पढ़ें- रुड़की में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने स्कूटी को मारी टक्कर, रिटायर्ड इंजीनियर की मौत; आरोपित हुए फरार