विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुजुर्ग ने फोन कर कहा, 'मैं संन्यास ले रहा हूं, मुझे तलाश मत करना'

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 17 Dec 2016 03:00 AM (IST)

हापुड़ उप्र से एक बुजुर्ग सुशील बंसल हरिद्वार आए थे। यहां वे सप्तसरोवर के पास एक धर्मशाला में ठहरे। दूसरे दिन परिजनों को फोनकर संन्यास लेने की बात कही। उसके बाद वह लापता हो गए।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: हापुड़ उप्र के बुजुर्ग ने हरिद्वार पहुंचकर धर्मशाला से परिजनों को फोन कर कहा कि 'मैं संन्यास ले रहा हूं, मुझे तलाश मत करना'। इसके बाद परिजनों ने हरिद्वार पहुंचकर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

हापुड़ उप्र से 11 दिसंबर को बुजुर्ग सुशील बंसल हरिद्वार आए थे। यहां वे सप्तसरोवर के पास एक धर्मशाला में ठहरे। दूसरे दिन परिजनों को फोनकर संन्यास लेने की बात कही। इससे परेशान परिजनों ने हरिद्वार शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पढ़ें:-दसवीं के छात्र ने मां के खाते से उड़ाए 4.70 लाख, दोस्तों के लिए खरीदी...
इस बीच बुजुर्ग के परिजनों ने डीजी, अपराध एवं कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा से भी मामले में सहायता की गुहार लगाई। शुक्रवार को डीजी ने फोन पर जिला पुलिस को मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने अब तेजी से तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें:-युवती की बरामदगी के लिए विधायक ने थाने के बाहर दिया धरना