हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
हरिद्वार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पतंजलि कर्मचारी सचिन (35) की मौत हो गई। मंगलवार रात वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे, तभी नगला इमरती बाईपास के पा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
पतंजलि कर्मचारी सचिन की सड़क हादसे में मौत।
हरिद्वार हाईवे पर बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी।
पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुटी।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। बोलेरो वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी पतंजलि में नौकरी करता था। रात के समय वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपित चालक की तलाश कर रही है।
झबरेड़ा क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ निवासी सचिन (35) पतंजलि में नौकरी करते थे। वर्तमान में वह बहादराबाद में रहते थे। मंगलवार रात अपने गांव शेरपुर खेलमऊ जा रहे थे। जैसे ही वह हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती बाईपास के पास पहंचे तो एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसा होते देख आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख आरोपित बोलेरो चालक वहां से फरार हो गया। वहीं, हादसे में सचिन गंभीर घायल हो गए। उन्हें रुड़की के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपित बोलेरो चालक को चिह्नित किया जा रहा है।