Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्लास्टिक कैन किए जब्‍त, काटा चालान

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 05 Jul 2015 02:06 PM (IST)

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एजीटी) के आदेश के बाद नगर निगम ने पॉलीथिन व प्लास्टिक कैन के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एजीटी) के आदेश के बाद नगर निगम ने पॉलीथिन व प्लास्टिक कैन के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। आज नगर निगम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान बेची जा रही प्लास्टिक कैन को जब्त किया गया।
    मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंची। यहां घाटों पर बेची जा रही प्लास्टिक कैन को टीम ने जब्त किया। टीम ने करीब पांच कट्टे कैन जब्त किए। वहीं, घाटों पर खुलेआम बेची जा रही पॉलीथिन को भी निगम टीम ने कब्जे में लिया। इस दौरान एक दुकानदार पर पॉलीथिन बेचने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
    पढ़ें-पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम का अभियान, एक दुकानदार पर जुर्माना