प्रधानमंत्री मोदी की झालमुड़ी चर्चा का असर हरिद्वार में, स्ट्रीट फूड बना आकर्षण का केंद्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुड़ी खाने के बाद हरिद्वार में इसकी लोकप्रियता बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन के पास एक विक्रेता नंद किशोर की ठेली पर ग्राहको ...और पढ़ें

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास नंदकिशोर की ठेली पर झालमुड़ी खरीदते लोग। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। इंटरनेट मीडिया से लेकर आम चर्चा तक इन दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झालमुड़ी का स्वाद लेते नजर आने की खूब चर्चा है। इसका असर हरिद्वार में भी देखने को मिल रहा है। यहां रेलवे स्टेशन के पास अब झालमुड़ी की ठेली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले नंद किशोर लंबे समय से हरिद्वार में झालमुड़ी बेच रहे हैं, लेकिन इन दिनों उनकी ठेली पर पहले के मुकाबले ज्यादा रौनक दिखाई दे रही है।
वह बताते हैं कि अब लोग उत्सुकता के साथ उनकी ठेली पर आकर झालमुड़ी का स्वाद लेना चाहते हैं। पहले भी ग्राहक आते थे, लेकिन अब संख्या में इजाफा हुआ है और लोगों में इसको लेकर खास दिलचस्पी दिख रही है।
नंद किशोर बताते हैं कि वह 20 रुपये में झालमुड़ी बेचते हैं। इसमें मुड़ी, चना, मूंगफली, नमकीन और प्याज को मसालों के साथ मिलाकर चटपटा स्वाद तैयार किया जाता है।
उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के बंगाल दौरे के बाद यह पारंपरिक स्ट्रीट फूड फिर से चर्चा में आ गया है। वह बताते हैं कि कई लोग अब इस काम के बारे में भी जानकारी लेने आते हैं और इसके खर्च व कमाई को लेकर सवाल पूछते हैं।
नंद किशोर के बताया कि इस काम को शुरू करने में ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं होती। करीब पांच से छह हजार रुपये में ठेला लगाकर काम शुरू किया जा सकता है।
हालांकि इसमें शारीरिक मेहनत जरूर लगती है, लेकिन बड़े सेटअप की जरूरत नहीं होती। कमाई के बारे में वह बताते हैं कि सभी खर्च निकालने के बाद महीने में करीब 12 से 13 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है।
खबरें और भी
वहीं, इस काम में आने वाली दिक्कतों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन ठेला हटवा देता या फिर जब्त कर लिया जाता है, जिससे परेशानी उठानी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- PM Modi के झाड़ग्राम दौरे का असर, ‘झालमुड़ी’ देशभर में ट्रेंड; भागलपुर से जुड़ा कनेक्शन, कजरैली का स्ट्रीट फूड WOW
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की 'झालमुड़ी' वायरल, 24 घंटे में 100 मिलियन व्यूज; गूगल सर्च ट्रैफिक में 22 साल का तोड़ा रिकॉर्ड