विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी की मौत के पीछे की कहानी पर परिवारवाले और पुलिस में रार

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Fri, 17 Feb 2017 05:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 06:30 AM (IST)

रुड़की में किशोरी की मौत के पीछे की कहानी पर पुलिस टीम और परिवारवालों पर रार हो गई। पुलिस को मर्डर का शक है।

किशोरी की मौत के पीछे की कहानी पर परिवारवाले और पुलिस में रार
किशोरी की मौत के पीछे की कहानी पर परिवारवाले और पुलिस में रार

रुड़की, [जेएनएन]: हरिद्वार के रुड़की में केलहनपुर गांव में अपनी बुआ के यहां कई सालों से रह रही अंजुम (16 वर्ष) पुत्री शाहनजर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि किशोरी की मौत छत से गिरने से हुई। जबकि पुलिस को किसी ने फोन करके बताया कि किशोरी की हत्या की गई है।

पुलिस ने मौके पर जा कर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर अड़े रहे। जिसे लेकर परिजन कोतवाली में डेरा डाला।

यह भी पढ़ें: सिर पर डंडा मारकर की थी चचेरी भाभी की हत्या, मिली ये सजा

बताया गया है कि किशोरी करीब 12 साल से केलनपुर गांव में अपनी बुआ के यहां रह रही थी। मूल रूप से लड़की जलालपुर की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण सामने आयंगे।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में एक व्यक्ति की गला दबाकर की गई हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।