विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 17 May 2019 05:42 PM (IST)

हरिद्वार में एक महिला ने अपने रिश्ते के देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार
महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

हरिद्वार, जेएनएन। ज्वालापुर में एक महिला ने रिश्ते के देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसका चालान भी किया गया है।  

ज्वालापुर कोतवाली में मोहल्ला घोसियान निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके रिश्ते के देवर दानिश पुत्र असलम ने उसके घर में घुसकर पहले अश्लील हरकत की, उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने तहरीर के बाद दानिश के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दानिश के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय भेजा गया। हालांकि पकड़े गये युवक का आरोप है कि जिस महिला ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके साथ करीब तीन चार महीने से संबंध थे और अब मनमुटाव के कारण उसने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल मनोज मेनवाल ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराया गया। आपको बता दें कि महिला के तीन बच्चे भी हैं। 

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की कठोर कारावास

यह भी पढ़ें: दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का मुकदमा हुआ दर्ज

यह भी पढ़ें: बेटा-बेटी ने दी गवाही, मां की हत्या में पिता को उम्रकैद की सजा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप