विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: मास्क नहीं लगाने पर 81 लोगों के पुलिस ने किए चालान Haridwar News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Tue, 05 May 2020 10:25 AM (IST)

शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 81 लोगों के चालान किए। वहीं यातायात निरीक्षक ने करीब 10 लोगों को मास्क खरीदकर दिए और उन्हें मास्क लगाने की चेतावनी भी दी।

Coronavirus: मास्क नहीं लगाने पर 81 लोगों के पुलिस ने किए चालान Haridwar News
Coronavirus: मास्क नहीं लगाने पर 81 लोगों के पुलिस ने किए चालान Haridwar News

रुड़की, जेएनएन। शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 81 लोगों के चालान किए। वहीं, यातायात निरीक्षक ने करीब 10 लोगों को मास्क खरीदकर दिए और उन्हें मास्क लगाने की चेतावनी भी दी। झबरेड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नाई पर मुकदमा दर्ज किया गया। लॉकडाउन के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर कई फल विक्रेताओं को भी फटकार लगाई।

प्रदेश में तीसरे सत्र का लॉकडाउन शुरू हो चुका है। लॉकडाउन के दौरान अब बाजारों में जरूरी सामान की बिक्री करने वाली दुकानों पर भी भीड़ बढऩे लगी है। साथ ही कई ऐसे लोग है जो बिना मास्क के खरीदारी करने आ रहे हैं। 

पुलिस ने बिना मास्क के सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वाले 35 लोगों के दो-दो सौ रुपये के नकद चालान किए। इनमें से कई ऐसे लोग थे। जिनके पास मास्क तो थे, लेकिन इन्होंने मास्क नहीं लगाए थे। 

10 लोगों को यातायात पुलिस ने मेडिकल स्टोर से मास्क खरीदकर दिए। साथ ही, भविष्य में उन्हें घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की चेतावनी दी। वहीं भगवानपुर पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे 27 लोगों के नकद चालान किए। 

रुड़की सिविल लाइंस पुलिस ने भी 10 लोगों के लॉक डाउन उल्लंघन करने पर चालान किए। इसमें से कुछ लोग बिना मास्क के घूम रहे थे जबकि कुछ लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। वहीं झबरेड़ा पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर 9 लोगों के चालान किए। वहीं लॉक डाउन के दौरान नाई की दुकान खोलने पर मुकदमा दर्ज किया है। 

फल विक्रेता कर रहे शारीरिक दूरी का उल्लंघन

शहर और देहात मे ठेली पर फल बेचने वाले दुकानदार शारीरिक दूरी का उल्लंघन कर रहे है। रामपुर रोड पर सपना टाकिज के पास फल की कई ठेली कतारबंद लगती है। इन ठेलियों के बीच एक मीटर का फासला नहीं होता। जिसके चलते कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका बन रही है। कई बार पुलिस इन फल विक्रेताओं को फटकार भी लगा चुकी है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 330 गिरफ्तार

ऐसा ही कुछ हाल नगर निगम पुल के पास भी है। यहां पर भी पुलिस ने चूना डालकर फुटपाथ पर निशान बनाए थे। जिससे की निर्धारित दूरी पर ठेली लगाकर फल बेचे जा सके। बावजूद इसके यहां पर भी शारीरिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के उल्लंघन पर यूपी के विधायक अमनमणि काफिले समेत गिरफ्तार, जांच में मिले दो पास