विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:30 PM (IST)

गुघाल रोड पर कुछ लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक की बहन के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा
घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा

हरिद्वार, जेएनएन। ज्वालापुर में गुघाल रोड पर कुछ लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक की बहन के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर 34 टांके लगाए गए। इस मामले में भाजपा नेता सहित करीब छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस पर राजनीतिक दबाव में गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मुलाकात की। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

पुलिस के मुताबिक गुघाल रोड निवासी वैशी चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला अतुल शर्मा अपने कुछ साथियों को साथ लेकर उनके घर में घुस आया। हमलावर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे और उसके भाई आर्यन चौधरी को झगड़ा करने के लिए ललकारने लगे। इसके बाद उन्होंने आर्यन चौधरी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन लहुलुहान हालत में आर्यन को अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके सिर में 34 टांके आए हैं। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित अतुल शर्मा निवासी गुघाल रोड, भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा निवासी खन्नानगर सहित छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आर्यन के परिजनों ने सोमवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और भाजपा के एक बड़े नेता के दबाव में पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। 

यह भी पढ़ें: कोर्ट से लौट रहे युवक पर ससुराल पक्ष ने किया जानलेवा हमला Dehradun News

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट आने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी ने ज्वालापुर कोतवाल से वजह पूछी। साथ ही, जल्द गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए। वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने उस पर जांच का आश्वासन दिया है। ज्वालापुर कोतवाल योगेश सिंह देव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बधाई मांगने को लेकर भिड़े किन्नर गुट, आठ गिरफ्तार Dehradun News