Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चलती ट्रेन से आखिर कहां गायब हो गई प्रज्ञा सिंह? हरिद्वार से मुजफ्फरनगर गई पुलिस टीम

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:50 AM (IST)

    चलती नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से लापता हुई नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह की तलाश में पुलिस टीम मुजफ्फरनगर भेजी गई है। पहले गुमशुदगी दर्ज हुई थी, जो अब अपहर ...और पढ़ें

    प्रज्ञा सिंह की तस्वीर।

    प्रज्ञा सिंह की तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, लक्सर चलती ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नवविवाहिता की तलाश में एक पुलिस टीम को उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर भेजा गया है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

    मनीष अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर दी

    कानपुर के मछरिया रोड नौबस्ता निवासी मनीष अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पांच मई को वह अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ देहरादून से गाजियाबाद जा रहे थे। वह नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे। इस दौरान उनकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों मे ट्रेन से लापता हो गयी। मामले में पहले लक्सर कोतवाली मे पहले विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की गई थी लेकिन नवविवाहिता का कुछ पता नहीं चलने पर गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओ में तरमीम कर किया गया था।

    पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरनगर भेजा गया 

    पुलिस विवाहिता की तलाश कर रही है लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। इस बीच पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। पुलिस यहां रेलवे स्टेशन और रेलवे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि विवाहिता की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बरामद किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोप