विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक फ्रेंड प्रेमिका से मिलने पहुंचा घर, परिजनों ने की धुनाई; पहुंचा हवालात

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 19 Mar 2019 07:40 PM (IST)

ऋषिकेश का एक युवक फेसबुक पर दोस्ती के बाद हरिद्वार की युवती से मिलने उसके घर आ पहुंचा। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और युवक की जमकर धुनाई की।

फेसबुक फ्रेंड प्रेमिका से मिलने पहुंचा घर, परिजनों ने की धुनाई; पहुंचा हवालात
फेसबुक फ्रेंड प्रेमिका से मिलने पहुंचा घर, परिजनों ने की धुनाई; पहुंचा हवालात

हरिद्वार, जेएनएन। ऋषिकेश का एक युवक फेसबुक पर दोस्ती के बाद हरिद्वार की युवती से मिलने उसके घर आ पहुंचा। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और युवक की जमकर धुनाई की। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित को हवालात में बंद कर परिजनों को सूचना दे दी है।

पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश निवासी युवक की मध्य हरिद्वार की एक कॉलोनी निवासी युवती से फेसबुक पर जान पहचान हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 

इस बीच युवक गत रात प्रेमिका से मिलने उसके घर आ पहुंचा। दबे पांव वह घर में दाखिल तो हो गया। दोनों को मिलते हुए युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। 

युवक का कहना था कि युवती ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया है। युवती ने इससे इनकार कर दिया। परिजनों ने उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई। 

उसे हवालात में डालकर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार जांच की जा रही है। युवक के परिजनों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: खाना लेकर जा रही किशोरी को गन्ने के खेत में खींचने पर युवक की पिटाई

यह भी पढ़ें: देवरानी के खिलाफ जेठानी ने रची ऐसी साजिश, कांप जाएगी आपकी रूह

यह भी पढ़ें: चमोली में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित फौजी को किया गिरफ्तार