विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री राधामोहन ने सीएम हरीश रावत पर छोड़े शब्‍दभेदी बाण

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2016 05:58 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 Dec 2016 06:29 AM (GMT+05:30)

हरिद्वार में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ने कहा कि सीएम हरीश रावत राज्‍य के विकास के बजाय अपने परिवार को राजनीति में सेट करने में लगे हैं।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा से हरीश रावत घबरा चुके हैं। इस यात्रा से घबराए हरीश रावत व उनका परिवार अखाड़े में दंड बैठक लगा रहा है। आरोप लगाया कि हरीश रावत का ध्यान राज्य के विकास के बजाये अपनी परिवार को राजनीति में सेट करना है। कहा कि राज्य की जागरूक जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
हरिद्वार डामकोठी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सीएम हरीश रावत एवं उनके परिवार पर निशाना साधा। कहा कि आगामी विस चुनाव से पहले परिवर्तन यात्रा ने कांग्रेस सरकार की नींव हिला दी है। मोदी सरकार ने देवभूमि की आपदा, बजट समेत अन्य मामलों में हरसंभव मदद की, जबकि मोदी सरकार की लोकप्रियता से हताश होकर सीएम हरीश रावत झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशान, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा
कहा कि उत्तराखंड में मार्च तक साढ़े सात लाख सॉयल हेल्थ कार्ड बनाए जाने हैं, जबकि राज्य सरकार ने पचास फीसद कार्ड बनने का दावा किया है। राज्य सरकर की धीमी कार्यप्रणाली के चलते किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मार्च तक शत फीसद कार्ड बन पाना संभव नहीं है।
राज्य आपदा कोष में केंद्र ने राज्य को 1160 करोड़ बजट दिया, जबकि यूपीए सरकार ने मात्र 520 करोड़ बजट दिया था। आपदा के दौरान रबी की फसल के नुकसान के बावत राज्य सरकार ने 91 करोड़ कीमांग की थी, जिस पर केंद्र ने 71 करोड़ जारी किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कुछ परेशानी हुई है, लेकिन कालाधन बाहर आया है।

पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती
बताया कि दो दिसंबर को राज्यों से बुआई का आंकड़ा मिला है, जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 33 लाख हेक्टेयर पर बुआई हुई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष से अधिक है, जो यह बताता है कि किसान परेशान नहीं है। कहा कि जनधन खातों में रुपये जमा होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच होगी।
कहा कि जनधन खाता के खाते में आने वाले रुपयों को खाताधारक को उपभोक्ता को वापस नहीं करने चाहिए। जो खाताधारक धन रुपये डालने वालों को रुपये वापस करेगा, वो मूर्ख होगा। कहा कि उप्र व उत्तराखंड में सीएम के चेहरे पर निर्णय हाईकमान करेगा। इससे पहले विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, नरेश शर्मा, विकास तिवारी आदि ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

पढ़ें-पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ
रुड़की में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा क़ि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। सरकार गरीब, गांव और किसानों के लिए समर्पित है। जनधन, आधार और उज्ज्वला आदि योजनाएं चलाकर राहत दी है।
उन्होंने कहा कि देश में 65 फीसद नौजवान हैं। नई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं। बैंकों और एटीएम में लंबी लाइन में नहीं लग रही हैं। डेबिट कार्ड से भी लेनदेन संभव है। प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि उत्तराखंड में बाहुबली सरकार चल रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।