Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपनी बेटी से दुष्‍कर्म करने वाला शैतान पिता गिरफ्तार

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2016 02:43 PM (IST)

    हरिद्वार में पुलिस ने ऐसे कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने वाला शैतान पिता पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।
    जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो शादी की थी। आरोपी ने 12 जून को मौका पाकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बेटी को धमकी देकर चुप करा दिया था।

    पढ़ें: कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा
    बताया गया है कि 18 जून को लड़की अपनी मौसी के यहां देहरादून गई थी वहां पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पीडि़ता की मौसी ने 19 जून को सिविललाइंस कोतवाली में आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

    पढ़ें-तमंचे से डराकर चार माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था युवक, फिर एक दिन..
    इसके अलावा आरोपी पर पोक्सो के तहत कार्रवाई की गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मामले की विवेचना कर रही एसआइ ममता गोला ने बताया कि आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। मेहताब को अगले दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    पढ़ें: दो महिलाओं ने दुष्कर्म का किया विरोध, अारोपियों ने तीन को उतारा मौत के घाट

    खबरें और भी