विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में अग्निवीर भर्ती संपन्न, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 12 हजार अभ्यर्थी दौड़ में सिलेक्ट

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:13 PM (IST)

रुड़की में 5 अक्टूबर से चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो गई है। 18 हजार के लक्ष्य के मुकाबले ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की । बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर में पांच अक्टूबर से चल रही अग्निवीर भर्ती शनिवार को संपन्न हो गई। 18 हजार अग्निवीरों को भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया। इसके सापेक्ष दौड़ में 12 हजार अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

पांच अक्टूबर से रुड़की बीईजी में उत्तराखंड के 13 जिले एवं उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। अग्निवीर भर्ती में एक जून से 12 जून के बीच में आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जामिनेशन को पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही दौड़ एवं मेडिकल के लिए बुलाया गया था।

इस दौरान 18 हजार अग्निवीरों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 15 हजार ने ही रुड़की पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौरान 12 हजार ने दौड़ परीक्षा को पास कर लिया है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो गई है।

यह भी पढ़ें- CRPF में 30 साल बाद लौटेंगे लांस नायक और नायक पद, अग्निवीरों के समायोजन के लिए रैंक बहाली पर मंथन

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में मिलता रहेगा एससी-एसटी आरक्षण, शासन ने जारी की नियमावली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।