रुड़की में ट्रांसपोर्टर ने उठाया खौफनाक कदम, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार की आत्महत्या
मंगलौर में एक ट्रांसपोर्टर राकेश प्रजापति ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी और डायलिसिस से जूझ रहे थे। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
ट्रांसपोर्टर राकेश प्रजापति ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की
किडनी की बीमारी और डायलिसिस से जूझ रहे थे मृतक
लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर दी जान
संवाद सहयोगी, मंगलौर। बीमारी से परेशान ट्रांसपोर्टर ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान चल रहे थे। उनका लंबे समय से डायलिसिस चल रहा था।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की आकाशदीप कालोनी निवासी राकेश प्रजापति (45) का रुड़की में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। वह पिछले लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान चल रहा थे। उनका डायलिसिस भी चल रहा था।
बुधवार को भी वह अस्पताल से डायलिसिस कराकर घर लौटे थे। लंबे समय से बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान राकेश ने गुरुवार शाम को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद उनकी पत्नी व 24 वर्षीय पुत्र तुरंत उनके कमरे मे पहुंचे तो वहां राकेश खून से लथपथ पड़े थे।
सूचना पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है।