Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में मालगाड़ी की चपेट में आने से Bsc छात्र की मौत, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 06:00 AM (IST)

    रुड़की रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से राजस्थान निवासी 19 वर्षीय बीएससी कृषि छात्र निखिल कुमार की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आत् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रुड़की में मालगाड़ी से टकराकर छात्र की मौत।

    2. 19 वर्षीय निखिल कुमार था बीएससी कृषि छात्र।

    3. मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका।

    जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की रेलवे स्टेशन के पास राजस्थान निवासी एक छात्र की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

    मंगलवार को पाडली की ओर जाने वाले रास्ते के पास रेललाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्र निखिल कुमार की मौत हो गई। निखिल राजस्थान के झुंझुनूं जिले के थाना मंडावा क्षेत्र अंतर्गत गांव सीरियासर खुर्द, सेखासर का रहने वाला था।

    वह कलियर में सोहलपुर रोड पर सुभारती कालेज में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष का छात्र था और वर्तमान में रुड़की क्षेत्र में रह रहा था।

    घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने निखिल के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी है।

    अस्पताल में पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। वहीं, निखिल के दोस्तों का कहना है कि निखिल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। ऐसे में आशंका है कि उसने आत्महत्या की हो। हालांकि, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    वहीं, मौके पर पहुंचीं जीआरपी प्रभारी प्रीति सैनी ने बताया कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों का है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी