रुड़की के झबरेड़ा में सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, एक गंभीर घायल
झबरेड़ा-देवबंद मार्ग पर हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर बुग्गी की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के स्वजन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, झबरेड़ा (रुड़की)। झबरेड़ा देवबंद मार्ग पर ट्रैक्टर बुग्गी की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, लखनौता के समीप यह हादसा हुआ है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहालकी निवासी शुभम और भोलू अपने एक रिश्तेदार आदित्य निवासी जैनपुर लंढौरा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवबंद में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

शाम के समय वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लखनौता पुलिस चौकी से पहले उनकी बाइक ट्रैक्टर बुग्गी से टकरा गई।
इस दौरान हादसे में शुभम की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भोलू ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा युवक आदित्य गंभीर रूप से घायल है। उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सूचना पाकर परिवार के लोग भी आपस में आ गए थे। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं।
यह भी पढ़ें- टिहरी के चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर बस और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में पांच लोग घायल; वीडियो हो रहा वायरल
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हाईवे पर खड़े ट्राले से टकराई टैक्सी, एक महिला की हुई मौत; दिल्ली से पौड़ी जा रहे थे यात्री