Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Roorkee Weather: रुड़की में भीषण गर्मी से बेहाल लोग, रातों की उड़ी नींद; साढ़े चार डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 04:06 PM (GMT+05:30)

    Roorkee Weather उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून कमजोर पड़ने के बाद लगभग एक सप्ताह से वर्षा का क्रम थमा हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख ...और पढ़ें

    Roorkee Weather: रुड़की में भीषण गर्मी से बेहाल लोग
    Roorkee Weather: रुड़की में भीषण गर्मी से बेहाल लोग

    HighLights

    1. रुड़की में तापमान बढ़ने से बढ़ी गर्मी
    2. भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल
    3. दिनभर खिली रहती है तेज धूप

    जागरण संवाददाता, रुड़की: Roorkee Weather: उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून कमजोर पड़ने के बाद लगभग एक सप्ताह से वर्षा का क्रम थमा हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है, जिससे तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। यही हाल रुड़की (Roorkee) का भी है। भीषण गर्मी ने शहरवासियों का हाल बेहाल कर दिया है।

    आलम यह है कि शहर के दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया है।

    आग उगलती गर्मी से परेशान हुए लोग

    शिक्षानगरी के लोगों को आग उगलती गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को भी आसमान में दिनभर तीखी धूप खिली रही, जिसके कारण लोग पसीना-पसीना होते रहे। हालांकि बीच-बीच में कई बार बादल भी आए लेकिन एकाएक गायब भी हो गए। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी। वहीं पंखे और कूलर की हवा भी लोगों को गर्मी से सुकून नहीं दे पा रही है।

    बुधवार को भी मौसम रहेगा साफ

    बीते दिन यानी सोमवार की तुलना में आज मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

    खबरें और भी