मायके से नाबालिक भांजे संग फुर्र हुई मामी, साथ ले गई नगदी और जेवरात
देहरादून की एक महिला दिल्ली स्थित अपने मायके से रुड़की के नाबालिग भांजे संग 80 हजार नकद और जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग के परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। देहरादून निवासी महिला दिल्ली के नागलोई स्थित अपने मायके से रुड़की के नाबालिक भांजे के साथ फरार हो गई। वह घर से 80 हजार की नगदी और जेवरात लेकर गायब हुई है।
परिवार के लोग उसकी तलाश में रुड़की पहुंचे और कोतवाली सिविल लाइन पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के पठानपुरा निवासी परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू की है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

