Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की: पति से विवाद के बाद गंगनहर में कूदी महिला, पुलिस ने बचाई जान

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:04 PM (GMT+05:30)

    पति से विवाद के बाद एक महिला ने रुड़की में गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने जान पर खेलकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पति से विवाद के बाद महिला ने नहर में छलांग लगाई

    2. झाड़ी पकड़ने से बची, पुलिस ने बहादुरी से बचाया

    3. रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच

    जागरण संवाददाता, रुड़की। पति से विवाद के चलते एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि कूदने के बाद उसके हाथ में झाड़ी आ गई, जिसके बाद पुलिस ने जान पर खेलकर महिला को किसी तरह से बाहर निकाला।

    महिला को बदहवाश हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी निवासी एक युवती की शादी रुड़की क्षेत्र निवासी एक युवक से कुछ साल पहले हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है।

    इसके चलते ही वह मायके आई हुई है। शनिवार को वह अपने पिता के साथ ई-रिक्शा से रुड़की आई थी।

    गणेशपुर पुल से वह सिंचाई अनुसंधान कार्यालय की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा सिंचाई अनुसंधान कार्यालय के पास पहुंची तो महिला ने ई-रिक्शा रुकवा ली।

    इससे पहले की पिता कुछ समझ पाता उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। बेटी को गंगनहर में कूदते देख मौके पर हड़कंप मच गया। जैसे ही महिला गंगनहर में बहने लगी तो किनारे पर खड़ी झाडियां उसके हाथ में आ गईं।

    इसके बाद महिला जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गंगनहर कोतवाली के उप निरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल इलियार, होमगार्ड दुर्गेश कुमार और प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।

    एक पुलिसकर्मी के शरीर पर रस्सी बांधकर उसे गंगनहर में उतरा गया और किसी तरह महिला को बाहर निकाला गया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस स्वजन ने मामले की जानकारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- रुड़की में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत

    यह भी पढ़ें- रुड़की के लंढौरा में ढहा मकान, पांच लोग घायल; दो बच्चे भी शामिल

    खबरें और भी