विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन के आगे कूदकर साधु ने की आत्महत्या, नहीं हुई पहचान

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 06 Mar 2018 02:03 PM (IST)

मोतीचूर रेलवे स्टेशन के निकट एक साधु ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, आत्महत्या की वजह भी नहीं पता चल सकी।

ट्रेन के आगे कूदकर साधु ने की आत्महत्या, नहीं हुई पहचान
ट्रेन के आगे कूदकर साधु ने की आत्महत्या, नहीं हुई पहचान

हरिद्वार, [जेएनएन]: मोतीचूर रेलवे स्टेशन के निकट एक साधु ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, आत्महत्या की वजह भी नहीं पता चल सकी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह से ही साधु रेलवे स्टेशन के पास इधर-उधर घूमता नजर आ रहा था। करीब 50 वर्षीय यह साधु अचानक एक ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से साधु की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। हरिद्वार जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक आत्महत्या की वजह भी पता नहीं चल पाई है। फिलहाल साधु के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: डिप्रेशन के चलते महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी

यह भी पढ़ें: निजी कंपनी के अकाउंटेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: डोईवाला में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्‍महत्‍या