विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: रुड़की से दस संदिग्ध के सैंपल जांच को भेजे लैब Haridwar News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Sat, 04 Apr 2020 12:13 PM (IST)

सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस के दस संदिग्ध मरीज पहुंचे। इनमें कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इनके सेंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजेे गए हैं।

Coronavirus: रुड़की से दस संदिग्ध के सैंपल जांच को भेजे लैब Haridwar News
Coronavirus: रुड़की से दस संदिग्ध के सैंपल जांच को भेजे लैब Haridwar News

रुड़की, जेएनएन। सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस के दस संदिग्ध मरीज पहुंचे। इनमें कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। साथ ही, इन संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए है। उधर, आइसोलेशन वार्ड में पहले से भर्ती दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से कोरोना वायरस के दस संदिग्ध मरीज पहुंचे। इनमें कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर उन्हें अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इसके बाद इनका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। 

इससे पहले आइसोलेशन वार्ड में 12 संदिग्ध मरीज भर्ती थे। जिनमें से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है।

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कोरोना वायरस के दस संदिग्ध मरीज आए थे। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके इनका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। जबकि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है।

दिल्ली से लौटे छह लोग घर पर क्वारंटाइन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खानपुर क्षेत्र के दो गांवों में दिल्ली से लौटे छह लोगों की प्राथमिक जांच की। जांच में सभी सामान्य पाए गए। इन्हें घर पर क्वारंटाइन किया गया। वही दूसरी ओर एसडीएम ने पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को मास्क व सेनिटाइजर बांटे। 

स्वास्थ्य टीम ने खानपुर क्षेत्र के दो गांवों में दिल्ली से लौटे छह लोगों की प्राथमिक जांच की। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि दिल्ली से क्षेत्र के तुगलपुर गांव में लौटे पांच और माडाबेला गांव में लौटे एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की गई। 

जांच में सभी सामान्य पाए गए, सबको 14 दिनों तक घर पर क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि जिम्मेदारी निभा रहे पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों को मास्क और सेनिटाइजर वितरित किए और सबको आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पांच आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

कोरोना संक्रमण जैसे लक्षणों के आधार पर मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पांच मरीजों को भर्ती किया गया। वर्तमान में वार्ड में कुल 13 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि शुक्रवार को आठ और मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसे मिलाकर अब तक 110 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 23 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: आइआइटी में प्रवेश से पहले हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग Haridwar News

बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 201 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं जिला कंट्रोल रूम में विभिन्न क्षेत्रों से 53 शिकायत प्राप्त हुई। सीएमओ ने बताया कि पांच जमातियों को आइसोलेशन किया है। इनके सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में आइसीयू और आइसोलेशन बेड की संख्या बढ़ाने की तैयारी