विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवराज सिंह चौहान बोले, कांग्रेस है अध्यक्ष विहीन; राहुल गांधी नहीं अब रणछोड़ गांधी

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Wed, 10 Jul 2019 09:37 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने कहा भाजपा से निलंबित खानपुर विधायक के निष्कासन का पत्र केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है।

शिवराज सिंह चौहान बोले, कांग्रेस है अध्यक्ष विहीन; राहुल गांधी नहीं अब रणछोड़ गांधी
शिवराज सिंह चौहान बोले, कांग्रेस है अध्यक्ष विहीन; राहुल गांधी नहीं अब रणछोड़ गांधी

हरिद्वार, जेएनएन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने पाप कर्मों से अध्यक्ष विहीन हो गई है। राहुल गांधी परिस्थतियों से मुकाबला करने के बजाय मैदान छोड़कर रणछोड़ गांधी बन गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को सत्यानाशी सरकार की उपाधि दी। 

हाईवे स्थित एक होटल में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पांचों सीटें जीतने के साथ ही भाजपा ने अकेले 303 सीटें जीतकर एनडीए की दोबारा सरकार में वापसी की। उन्होंने कहा कि पिछले सदस्यता अभियान में 11 करोड़ सदस्य बनाए गए थे। जीतने के बाद भी भाजपा आराम नहीं, बल्कि और अधिक मेहनत से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का लक्ष्य उन राज्यों में सरकार बनाना है, जहां उनकी सरकार नहीं है। 

सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा है उद्देश्य 

लोकसभा चुनाव के बाद पद त्यागने वाले राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रणछोड़ गांधी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन विस्तार में लगी है। संगठन का मूल उद्देश्य सर्व स्पर्शी भाजपा, सर्व व्यापी भाजपा है। हर वर्ग और हर बूथ पर भाजपा को पहुंचाने के लिए वह उत्तराखंड आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज का जो वर्ग पार्टी का सदस्य नहीं है, उन्हें भाजपा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना की। 

कमलनाथ सरकार पर साधा निशान 

मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार को सत्यानाशी सरकार की उपाधि दी। उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस के गठबंधन को ठगबंधन करार दिया। किसानों की कर्जमाफी छलावा साबित हो रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के उत्तराखंड  सदस्यता प्रमुख खजानदास, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, ओमप्रकाश जमदग्नि, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, देवी सिंह राणा आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: देवप्रयाग से शराब के बॉटलिंग प्लांट हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन Dehradun News

यह भी पढ़ें: राष्ट्रवाद की लड़ाई को सदैव तत्पर रहेगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद Dehradun News

यह भी पढ़ें: कांग्रेसियो ने नगर निगम पहुंचकर आयुक्त का किया घेराव Dehradun News