Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रुड़की के मैन बाजार स्थित दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jun 2018 08:54 PM (IST)

    गुरुवार सुबह मेन बाजार में एक परचून की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ...और पढ़ें

    रुड़की के मैन बाजार स्थित दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी
    रुड़की के मैन बाजार स्थित दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी

    रुड़की, [जेएनएन]: गुरुवार सुबह मेन बाजार में एक परचून की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बीच बाजार स्थित दुकान में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

    मैन बाजार में हाजी सबीर अहमद की परचून की दुकान है। दुकान के ऊपर ही गोदाम बना है। सुबह गोदाम से आग की लपटे उठती देख आसपास के लोगो ने दुकान स्वामी को इसकी सूचना दी। 

    इसके बाद दमकल टीम को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम की दो गाड़ियों ने काफी देर मशक्कत के बाद आग को काबू किया। इस दौरान दुकान के निचले हिस्से में भी आग पहुंचने से परेशानी खड़ी हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया गया हैं कि ईद को लेकर दुकानदार ने लाखों का सामान मंगाया था। आग से लाखो के नुकसान की बात कही गई है।

    यह भी पढ़ें: सिलेंडर में लगी आग से झुलसा युवक, बाहर से दरबाजा बंद होने पर कमरे में फंसा  

    यह भी पढ़ें: रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से सारा सामान राख

    यह भी पढ़ें: मोमबत्ती से घर में लगी आग, सो रही वृद्ध महिला झुलसी