रुड़की के जौरासी गांव में सोलानी नदी ने बदला रुख, भरभराकर गिरे दो मकान
रुड़की के जौरासी गांव में सोलानी नदी ने अपना रास्ता बदल लिया है, जिससे पुल और सड़क को खतरा पैदा हो गया है। ...और पढ़ें

रुड़की में सोलानी नदी में आया पानी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की के जौरासी गांव में सोलानी नदी ने रूख बदल दिया है। नदी पुल को छोड़कर दूसरी ओर बहने लगी है। जिसकी वजह से पुल एवं सड़क को खतरा उत्पन्न हो गया है।
डीएम मयूर दीक्षित ने रुड़की तहसील प्रशासन, सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में फौरी उपाय करने के निर्देश दिए है। इसके बाद से संबंधित विभाग हरकत में आ गए हैं और पुल को सुरक्षित करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग की ओर से कदम उठाना शुरू कर दिया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि छह माह पहले एक उच्च स्तरीय कमेटी ने सोलानी नदी को चैनललाइज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन सिंचाई विभाग ने समय रहते काम नहीं किया और अब एस्टीमेंट तैयार करने की बात कह रहे हैं।
खेड़ी शिकोहरपुर में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान
रुड़की: भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में वर्षा के दौरान गुरुवार शाम को दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए परिवारों को घरों से बाहर निकाल लिया था। अब दोनों परिवार पड़ोसी के घर में रह रहे हैं।
सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौका-मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली और तेज तूफान की चेतावनी