Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में आवारा कुत्ते ने 8 साल के बच्चे का पैर नोंचा, कालोनी वासियों ने किसी तरह बचाई उसकी जान

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 04:37 PM (IST)

    रुड़की की शक्ति विहार कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते ने आठ वर्षीय बच्चे अनमोल पर हमला कर उसके पैर को कई जगह नोंच दिया। कॉलोनीवासियों ने बच्चे को बचाया और ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आवारा कुत्ते ने आठ वर्षीय बच्चे पर हमला किया।

    2. बच्चे के पैर को कई जगह नोंच दिया गया।

    3. सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा।

    जागरण संवाददाता, रुड़की। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शक्ति विहार कालोनी में एक कुत्ते ने आठ वर्षीय बालक पर हमला कर उसके पैर को कई जगह नोंच दिया। इससे स्वजन में हड़कंप मच गया। बालक को सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन (एआरवी) लगाया गया।

    घटना गुरुवार सुबह की है। आठ वर्षीय अनमोल कालोनी में ही अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बालक के शोर मचाने पर आए कालोनी वासियों ने उसे किसी तरह से बचाया, लेकिन तब तक कुत्ता उसके एक पैर को कई जगह नोंच चुका था।

    आनन-फानन में अनमोल की माता चांदनी व अन्य स्वजन भी मौके पर पहुंचे और अनमोल को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए। यहां पर बच्चे को सीरम लगाया गया। बाद में उपचार के बाद बालक को घर भेज दिया गया।

    उधर, नगर निगम की ओर से एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर तो बनाया गया है, उसमें कुत्तों का बधियाकरण भी किया जा रहा है। बावजूद इसके कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में कुत्तों के आतंक से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।

    बच्चों का रखें विशेष ध्यान

    कुत्तों के आतंक के बीच अभिभावकों को भी अपने बच्चों का ध्यान रखना जरूरी है। आवारा कुत्ते बड़ों से लेकर बच्चों को निशाना बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। नगर में बच्चों के खेलते समय कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SDM आवास में बांध गया 'जर्मन शेफर्ड', सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर एसडीएम ने शुरू की कुत्ते के मालिक की तलाश

    यह भी पढ़ें- नोएडा में 10 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटा, बढ़ते हमलों से निवासियों में दहशत