रुड़की: एवरेस्ट विजेता सूबेदार अंकुर रावत ने माउंट कुन पर फहराया तिरंगा
एवरेस्ट विजेता सूबेदार अंकुर रावत ने लद्दाख की जांस्कर पर्वत श्रृंखला में स्थित माउंट कुन (7,077 मीटर) पर तिरंगा फहराया। ...और पढ़ें

माउंट पर तिरंगे के साथ पर्वतारोही सूबेदार अंकुर रावत। साभार स्वयं
HighLights
सूबेदार अंकुर रावत ने लद्दाख के माउंट कुन पर तिरंगा फहराया
यह भारतीय सेना के प्री-एवरेस्ट मैसिफ अभियान का हिस्सा था
सफलता सही तैयारी, धैर्य, अनुशासन और टीमवर्क से ही मिलती है
जागरण संवाददाता, रुड़की। एवरेस्ट विजेता सेना के सूबेदार अंकुर रावत ने लद्दाख की जांस्कर पर्वत श्रृंखला में स्थित माउंट कुन (7,077 मीटर) पर तिरंगा लहराया है।
भारतीय सेना के प्री-एवरेस्ट मैसिफ अभियान के अंतर्गत उन्होंने अपने 27 सदस्यीय पर्वतारोही दल के साथ एक ही दिन में शिखर पर पहुंचने में सफलता हासिल की। 17 जुलाई को उन्होंने सफलता प्राप्त की थी।
इससे पहले वर्ष 2023 में सूबेदार अंकुर रावत ने माउंट कुन के सहयोगी शिखर माउंट नून (7,135 मीटर) का भी सफल आरोहण किया था।
उसी अभियान के दौरान उन्होंने एक पर्वतारोही के साहसिक रेस्क्यू अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो कि उनके पर्वतारोहण कौशल के साथ ही सेवा और मानवीय संवेदनाओं को भी दर्शाता है।
अपनी इस उपलब्धि पर सूबेदार अंकुर रावत ने कहा कि हर पर्वत का अपना स्वभाव और अपनी चुनौती होती है। किसी भी पर्वत पर चढ़ने से पहले उसके मौसम और परिस्थितियों का सम्मान करना आवश्यक है।
सफलता केवल जोश से नहीं, बल्कि सही तैयारी, धैर्य, अनुशासन और टीमवर्क से मिलती है।
माउंट कुन पर तिरंगा फहराने की यह उपलब्धि भारतीय सेना की साहसिक परंपरा और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें- एवरेस्ट विजेता प्रवीण राणा के दल ने माउंट सतोपंथ पर फहराया तिरंगा, प्रतिकूल परिस्थितियों पर पाई जीत
यह भी पढ़ें- बिना खाना-पानी और ऑक्सीजन के एवरेस्ट पर जिंदा रहा, परिवार मरा समझकर करने वाला था अंतिम संस्कार