यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में दो घरों के ताले तोड़कर चोरी
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में दो घरों के ताले तोड़कर चोर घर का सामान चुरा ले गए। चोरी की इन घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति रोष भी है।

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में दो घरों के ताले तोड़कर चोर घर का सामान चुरा ले गए। चोरी की इन घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति रोष भी है।
जानकारी के मुताबिक रावली महदूद निवासी प्रेम गिरी परिवार समेत कहीं बाहर गए थे। इस दौरान चोरो ने मकान के ताले तोड़कर उनका पूरा घर खंगाल दिया।
यह भी पढ़ें: पूर्व फौजी देता था चोरियों को अंजाम, सामान सहित गिरफ्तार
वाहन लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोर घर से रसोई गैस सिलेंडर, चूल्हा तक ले गए। वहीं, दूसरी ओर मुलकीनगर रावली महदूद निवासी पुष्पा पत्नी रमेश पांच मार्च को घर से बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी तो यहां भी घर का कीमती सामान गायब मिला।

