विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गरीब शाह की दरगाह के दानपात्रों से हजारों की रकम चोरी Haridwar News

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 04 Feb 2020 01:09 PM (IST)

कलियर क्षेत्र में चोरों ने गरीब शाह की दरगाह में रखे दो बड़े दानपात्र उठाकर पास के जंगल में फेंक दिए। आरोपितों ने दरगाह की दीवार तोड़कर यहां से दानपात्र नीचे फेंके थे।

गरीब शाह की दरगाह के दानपात्रों से हजारों की रकम चोरी Haridwar News
गरीब शाह की दरगाह के दानपात्रों से हजारों की रकम चोरी Haridwar News

रुड़की, जेएनएन। कलियर क्षेत्र में चोरों ने गरीब शाह की दरगाह में रखे दो बड़े दानपात्र उठाकर पास के जंगल में फेंक दिए। आरोपितों ने दरगाह की दीवार तोड़कर यहां से दानपात्र नीचे फेंके थे। खाली दानपात्र सुबह के समय जंगल में पड़े मिले। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। 

इमाम साहब की दरगाह के निकट ही गरीब साह की दरगाह काफी ऊंचाई पर है। इस दरगाह में करीब चार फुट के दो बड़े दानपात्र रखे हैं। करीब एक सप्ताह पहले कलियर में उर्स हुआ था। उर्स के दौरान दूर दराज से हजारों की संख्या में जायरीन आए थे। इसके चलते गरीब साह की दरगाह में रखे दोनों दानपात्रों में हजारों की नकदी जमा थी। 

देर रात को चोरों ने दरगाह का ताला तोड़ दिया। चोरों ने दरगाह की दीवार और जाली जोड़ दी। इसके बाद यहां से दोनों बड़े दानपात्र उठाकर आरोपितों ने टूटी हुई दीवार से नीचे जंगल में फेंक दिए। इसके बाद आरोपितों ने जंगल में जाकर दानपात्रों का ताला तोड़ दिया। दानपात्रों से हजारों की रकम लेकर फरार हो गए। 

सुबह जब दरगाह के खादिम वहां पर पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर जाने पर दोनों दानपात्र गायब मिले। इसके बाद गद्दीनशी ने मौलाना इकबाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो खाली दानपात्र जंगल में पड़े मिले। कितनी रकम चोरी हुई है। इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

चोरों के निशाने पर दरगाह के दानपात्र

दरगाह कलियर में रखे दानपात्र असुरक्षित है। कभी दरगाह के कर्मचारी दान को ठिकाने लगा देते तो कभी चोर। आए दिन हो रही घटनाओं के चलते दरगाह की सुरक्षा पर भी सवालियां निशान उठ रहे हैं। 

दरगाह पिरान कलियर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन जियारत करने के लिए आते हैं। यहां पर भारतीय मुद्रा के अलावा डॉलर, रयाल, पाकिस्तानी मुद्रा भी गोलकों से मिलती है। रविवार को दो गोलक चोरी होने के बाद से दरगाह प्रशासन के इंतजामों पर सवालियां निशान जग गया है।

बात ज्यादा पुरानी नहीं है। 26 दिसम्बर को दरगाह साबिर पाक के दानपात्र की सील तोड़कर लाखों की नकदी चोरी कर ली गई थी। इस मामले में दरगाह का एक कर्मचारी भी संलिप्त पाया गया। पुलिस ने करीब डेढ़ लाख की रकम बरामद करते हुए दो लोगों को जेल भेजा था। 

यह भी पढ़ें: ज्वेलर्स से सोने की चेन ठगने वाला आरोपित गिरफ्तार Dehradun News

इसके अलावा 2014 में भी चोरो ने दरगाह इमाम साहब का ताला तोड़कर गोलक चोरी कर लिए थे। ऐसे में लोगों में आक्रोश है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में दरगाह प्रबंधन को निर्देश भी दिए गए है कि वह अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कारोबारी के खाते से उड़ाए 1.47 लाख, सात बार में निकाली गई रकम