Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो अज्ञात ने अलमारी के ताले तोड़ नगद समेत चुराएं चांदी के लक्ष्मी गणेश, छत से सेंध लगा दुकान में की थी एंट्री

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 11:34 AM (IST)

    मंगलौर के मानक चौक निवासी राजीव सिंघल की हाईवे पर स्टेट बैंक के बराबर में खल चोकर आदि की दुकान है। गुरुवार की सुबह जब वह दुकान आया तो सब अस्त-व्यस्त म ...और पढ़ें

    दो अज्ञात ने अलमारी के ताले तोड़ नगद समेत चुराएं चांदी के लक्ष्मी गणेश
    दो अज्ञात ने अलमारी के ताले तोड़ नगद समेत चुराएं चांदी के लक्ष्मी गणेश

    जागरण टीम, मंगलौर। दुकान की उपरी मंजिल में सेंध लगाकर घुसे दो अज्ञात ने दुकान में रखी अलमारी को तोड़कर एक लाख बीस हजार रुपए नगदी, चांदी के लक्ष्मी गणेश, एलईडी आदि चोरी कर ली।

    मंगलौर के मोहल्ला मानक चौक निवासी राजीव सिंघल की हाईवे पर स्टेट बैंक के बराबर में खल चोकर आदि की दुकान है। राजीव सिंघल रोजाना की ही तरह बीते बुधवार की रात को भी अपने दुकान को बंद करके गया था। गुरुवार की सुबह 8:30 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है।

    छत से सेंध लगा दुकान में घुसे चोर

    छानबीन करने पर पता चला कि अज्ञात चोर उसकी दुकान में छत के रास्ते पर सेंध लगाकर दुकान में घुसे और दुकान में रखी लोहे की अलमारी को तोड़ कर उससे रुपए, चांदी के लक्ष्मी गणेश, एलईडी सामान चोरी कर ले गए हैं। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।