Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UKPSC Lower PCS मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी... 379 अभ्यर्थी हुए सफल, 18 मई को होगा साक्षात्कार

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 11:59 PM (IST)

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 का परिणाम जारी किया। इसमें नायब तहसीलदार समेत 379 पदों पर अभ्यर्थी सफल हुए। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया।

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

    इसमें नायब तहसीलदार, उपकरण पाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और खांडसारी निरीक्षक के पदों पर 379 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

    वहीं, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के पदों पर 34 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

    आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के अनुक्रमांकों की सूची जारी की गई है। लोअर पीसीएस की मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 और 24 सितंबर 2025 में किया गया था।

    वहीं 13 दिसंबर 2024 को आयोग की ओर से लोअर पीसीएस के अलग-अलग पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई थी। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 18 मई को होना प्रस्तावित है।

    वहीं, साक्षात्कार के बाद ही अंतिम चयनित परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc. gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

    यह जानकारी आयोग के सचिव आयोग के सचिव अशोक पांडेय की ओर से दी गई है।

    यह भी पढ़ें- UKPSC Recruitment: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्य के रिक्त पदों के लिए मांगे आवेदन, शासन ने जारी की है अधिसूचना

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निरस्त किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम, संशोधित जारी