Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दूसरों को दिखाने को नहीं, खुद को संतुष्ट करने को करें काम: संतोष गंगवार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 20 Aug 2017 08:39 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा की विचार गोष्ठी में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी पारदर् ...और पढ़ें

    दूसरों को दिखाने को नहीं, खुद को संतुष्ट करने को करें काम: संतोष गंगवार
    दूसरों को दिखाने को नहीं, खुद को संतुष्ट करने को करें काम: संतोष गंगवार

    हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि काम दूसरों को दिखाने के लिए नहीं खुद को संतुष्ट करने के लिए होना चाहिए। तभी इसकी सार्थकता है। उनका का कहना है कि देश में सत्ता परिवर्तन केवल कुर्सी के लिए नहीं हुआ। यह व्यवस्था परिवर्तन के लिए हुआ है। इसे भाजपा अपनी योजनाओं, विकास कार्यों से साबित भी कर रही है।  

    हरिद्वार में बीजेपी युवा मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष पर नया भारत एक मंथन के क्रम में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह पढ़ार्इ करते थे उस वक्त आपातकाल का दौर चला था, जिसमें वह जेल गया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की जिम्मेदारी देश और जनता के प्रति अधिक बढ़ गया है। इसलिए हमारा कार्य और आचरण इसी अनुरूप होना चाहिए। 

    नोटबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तीन लाख करोड़ रुपए कालाधन जब्त हुआ है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विजय माल्या जैसों को लोन 2004-2014 के दौरान शासन करने वाली सरकारों ने दिया था, ऐसे लोगों भाजपा की केंद्र सरकार छोड़ेगी नहीं। 

    जीएसटी को लेकर केंद्रीय मंत्री का कहना है कि जीएसटी को लागू करने की हिम्मत भाजपा सरकार ने ही दिखाई। बीजेपी काम करेगी तभी लोगों को जवाब दे पाएगी और विरोधियों की बोलती भी बंद करने में सफल होगी। इसलिए हमें अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी। उनका कहना है कि जीएसटी को पूरे देश को समर्थन मिला है। इससे टैक्स में एकरूपता आई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर अगर कोर्इ भी शंका हो तो वह उनसे उनके कार्यालय पर आकर पूछ सकते हैं और इसमें सुधार जरूर किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    इसके साथ ही उनका कहना है कि कार्यों में पारदर्शिता सबको दिख रही है। देश में 120 करोड़ लोग हैं, मगर इसमें केवल छह करोड़ ही टैक्स देते हैं। इसमें चार करोड़ सरकारी कर्मचारी हैं और दो करोड़ व्यापारी हैं। कहा अब यह संख्या बढ़ेगी। तो देश का विकास भी तेजी से होगा।     

    यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने तलब की रिपोर्ट, मिशन 2019 में जुटने को कहा  

    यह भी पढ़ें: बोले राहुल गांधी, विदेश नीति फेल; भारत समर्थक देश बने तटस्थ

    यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने छात्रों को समझाई कूटनीति की बारीकियां