विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी: आठ अभ्यर्थियों का मिली सफलता, वांशिका गहलोत बनीं टॉपर

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:27 PM (IST)

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें आठ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा में आठ अभ्यर्थियों का चयन।

न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा में आठ अभ्यर्थियों का चयन।

HighLights

  1. उत्तराखंड सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित।

  2. कुल आठ अभ्यर्थियों का चयन, वांशिका गहलोत ने किया टॉप।

  3. चयन मुख्य परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और साक्षात्कार पर आधारित।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। श्रेष्ठता क्रम के आधार पर आठ अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें वांशिका गहलोत ने पहला स्थान हासिल किया है। शगुन मित्तल दूसरे और दृष्टि मित्तल तीसरे स्थान पर रहीं।

आयोग की ओर से छह नवंबर को जारी परिणाम के अनुसार सिद्धांत बाजपेयी ने चौथा, श्रेया सिंह ने पांचवां और रुचिका भट्ट ने छठा स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंजलि सातवें और आकृति तोमर आठवें स्थान पर रहीं। चयन सूची में सामान्य वर्ग से पांच और आरक्षित श्रेणियों से तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

आयोग के अनुसार चयन का आधार 21 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित मुख्य (लिखित) परीक्षा, कंप्यूटर संचालन के आधारभूत ज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा और दो से चार नवंबर 2026 तक आयोजित साक्षात्कार रहा। इन सभी परीक्षाओं के आधार पर श्रेष्ठता क्रम तैयार किया गया।

आयोग सचिव अशोक कुमार पांडे ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ अंक की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर परिणाम और संबंधित विवरण देख सकते हैं। चयन परिणाम राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।