हरिद्वार में बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को लोगों ने घेर का पीटा, हंगामा
हरिद्वार के बहादरपुर जट गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। छापेमारी के बाद टीम को घेरकर हाथापाई की ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में बुधवार सुबह ऊर्जा निगम की एक विजिलेंस टीम छापेमारी करने गई थी।
दो-तीन घरों में छापेमारी के बाद ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को घेर लिया। इस दौरान टीम से हाथापाई भी की गई।
पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल बीच-बचाव कराते हुए हंगामा शांत कराया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी में है। थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।