विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: तहसील मुख्यालय पर उड़ी शारीरिक दूरी की धज्जियां Haridwar News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Sun, 03 May 2020 10:51 AM (IST)

तहसील मुख्यालय पर शारीरिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ी। कई महिलाएं यहां पर बिना मास्क एवं फेस कवर के पहुंची। इस पर एएसडीएम ने सुरक्षा कर्मियों के साथ ही उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

Coronavirus: तहसील मुख्यालय पर उड़ी शारीरिक दूरी की धज्जियां Haridwar News
Coronavirus: तहसील मुख्यालय पर उड़ी शारीरिक दूरी की धज्जियां Haridwar News

रुड़की, जेएनएन। तहसील मुख्यालय पर शारीरिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ी। कई महिलाएं यहां पर बिना मास्क एवं फेस कवर के पहुंची। इस पर एएसडीएम ने सुरक्षा कर्मियों के साथ ही उन्हें कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद यहां पर लोगों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया गया। 

तहसील मुख्यालय से इन दिनों पास जारी किए जा रहे हैं। जो लोग बाहर जाना जाते हैं उनको अनुमति दी जा रही है। ऐसे में तहसील मुख्यालय पर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान यहां पर शारीरिक दूरी का जमकर उल्लंघन हुआ। कुछ महिलाएं यहां पर खाद्यान्न की मांग को लेकर पहुंच गई।

इस बात की शिकायत किसी ने एएसडीएम से कर दी। इस पर एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उन्हें बताया कि तहसील मुख्यालय से खाद्यान्न नहीं वितरित हो रहा है। लेखपाल ही इसको उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी पर अतिरिक्त होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए। 

सील किए गांव में भिड़े दो पक्ष, आठ पर मुकदमा

कोरोना को लेकर क्वारंटाइन किए नगला इमरती गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने इस मामले मे दोनों तरफ से आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाने की हिदायत दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र नगला इमरती गांव निवासी एक महिला के एम्स ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 30 अप्रैल को नगला इमरती गांव को क्वारंटाइन कर दिया था। गांव में पुलिस बल की भी तैनाती है। 

नगला इमरती गांव में घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर मुर्सलीन और शेरअली पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज और फिर इसके बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें: Rishikesh Lockdown: सैलून खोलने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाये रखने की हिदायत दी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के मुर्सलीन की तरफ से दूसरे पक्ष के शेरअली, मुजम्मिल, फिरोज, शोएब पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने दूसरे पक्ष के शेरअली की तहरीर पर मुर्सलीन, अरशद, जुबैर, अजीम निवासी नगला इमरती पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Lockdown में बाहर निकलने को लोगों ने ढूंढे ऐसे बहाने, चाहकर भी पुलिस रोक न पाए