विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक के शादी से इन्कार पर पंचायत में महिला ने मारी चप्पल

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 20 Dec 2016 11:59 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 22 Dec 2016 07:12 AM (GMT+05:30)

सगाई के बाद जब शादी का समय आया तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर बुलाई गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: शादी तय होने के बाद युवक के इन्कार करने पर पंचायत में ही युवती पक्ष की एक महिला ने युवक की चप्पल से जमकर धुनाई कर डाली। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को अलग अलग कराकर शांति से प्रकरण को सुलझाने की बात कही। हालांकि करीब तीन घंटे चली पंचायत के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका।
वर्ष 2015 में नई बस्ती निवासी एक युवती का विवाह बिरादरी के ही युवक से तय हुआ था। वर्ष 2016 में तिथि तय कर शादी धूमधाम से करने पर सहमति बनी। सगाई का एक साल बीतने पर युवती पक्ष ने शादी का दिन तय करने की बात की।

पढ़ें-पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में युवती के फाड़े कपड़े
आरोप है कि युवक पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया और युवक ने युवती के चरित्र पर भी सवाल उठाए। युवती पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया। काफी प्रयास के बाद भी युवक पक्ष शादी को राजी नहीं हुआ।
इस मामले में औद्योगिक पुलिस चौकी के समीप आइटीआइ के पास दोनों समाज के लोगों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही थी। इस दौरान युवती पक्ष की एक महिला ने चप्पल उठा ली और युवक के सिर पर पांच बार जड़ दी।

पढ़ें: युवती से किशोर समेत दो ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट ने दी ये सजा
यह देख वहां हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्ष डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। शहरी क्षेत्र में पंचायत होने के चलते किसी तरह समाज से जुड़े लोगों ने मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद दुबारा से पंचायत शुरू हुई। हालांकि कोई निर्णय नहीं हो सका। अब दुबारा पंचायत होगी।

पढ़ें: मारपीट के दोषी को छह माह का कारावास और 11 हजार का अर्थदंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।