Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्नी को घर में अकेला छोड़ Night Shift करने गया था शख्‍स, सुबह पहुंचा तो कमरे का नजारा देख उड़ गए होश

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 07:33 PM (IST)

    भगवानपुर के एक गांव में मंगलवार सुबह एक शख्‍स नाइट ड्यूटी अपने घर पहुंचा। कमरे में दाखि‍ल हुआ तो उसे अपनी पत्नी का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव म‍िला ...और पढ़ें

    घर पहुंचा शख्‍स कमरे का नजारा दंग रह गया।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
    घर पहुंचा शख्‍स कमरे का नजारा दंग रह गया।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    भगवानपुर, संवाद सूत्र। रुहालकी दयालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक महिला शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

    पुलिस के मुताबिक, ढोला खुर्द, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उप्र निवासी अंतिम रानी की शादी करीब डेढ़ साल पहले भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर गांव निवासी एक युवक से हुई थी। युवक एक फैक्ट्री में काम करता है। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है।

    यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में जंगल में लहूलुहान मिला युवक का शव, बाइक व मोबाइल गायब; लूट के मकसद से हत्या की आशंका

    सुबह पहुंचा तो नजारा देख उड़े होश

    सोमवार रात युवक ड्यूटी पर गया था। मंगलवार सुबह जब वह लौटो तो कमरे के अंदर पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। उसके रोने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और युवती के मायके वालों को भी मामले की सूचना दी गई। इसके बाद शव नीचे उतारा गया।

    यह भी पढ़ें: Haridwar: हाथ को टेप से बांधकर गंगनहर में कूदे प्रेमी-प्रेम‍िका, देखते ही एक युवक ने लगा दी छलांग, फ‍िर....

    पत‍ि पर दहेज हत्‍या का आरोप

    कुछ देर बाद युवती के मायके पक्ष से लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती के पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में पति से पूछताछ शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी