विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक पर मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 08 Oct 2016 05:00 AM (IST)

कलियर थाने के अंतर्गत भगवानपुर इमलीखेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का पति व दो बच्चे घायल हो गए।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: कलियर थाने के अंतर्गत भगवानपुर इमलीखेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का पति व दो बच्चे घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा स्वदेशी दवाखाना के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के कैलाशपुर निवासी महफूज पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से भगवानपुर की ओर जा रहे थे। इस बीच सामने से आते ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

पढ़ें:-ऋषिकेश में कार खाई में गिरी, दो की मौत; दो घायल
हादसे में चारों बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से चारों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में महफूज की पत्नी रशीदा (22 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। इमलीखेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया।

पढ़ें:-धनोल्टी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

पढ़ें: खराब सड़क के कारण स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत