विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाहिता का आरोप, पति बनाता है उसकी अश्लील वीडियो, फिर बेचता है

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 05 Apr 2019 05:42 PM (IST)

एक महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वो उसकी अश्लील वीडियो बनाता है और फिर उसे बेचता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विवाहिता का आरोप, पति बनाता है उसकी अश्लील वीडियो, फिर बेचता है
विवाहिता का आरोप, पति बनाता है उसकी अश्लील वीडियो, फिर बेचता है

रुड़की, जेएनएन। एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का कहना है कि उसका पति मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप बनाकर उसे बेचता है। साथ ही विवाहिता ने जेठ पर छेड़खानी और ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फरवरी 2016 में उसकी शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने काफी दानदहेज भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी उसके सुसराल के लोग खुश नहीं थे। वह लगातार उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। उसका पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी उससे मारपीट करते हैं। 

कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उसका पति मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप बनाकर उसे बेचता है। उसका जेठ भी उससे आए दिन छेड़छाड़ करता है। वह जब भी इस बात की शिकायत करती है सब लोग उल्टा उसके साथ ही मारपीट करते हैं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: बीमार भाई का इलाज कराने गई किशोरी से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: मासूम से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल का कठोर कारावास