विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े भार्इ ने नशा करने से किया मना, छोटे भार्इ ने खुद को मारी गोली

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 15 Sep 2018 08:42 PM (IST)

हरिद्वार जिले के लक्सर में एक युवक को उसके बड़े भार्इ ने नशा करने से मना किया तो आवेश में आकर खुद को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।

बड़े भार्इ ने नशा करने से किया मना, छोटे भार्इ ने खुद को मारी गोली
बड़े भार्इ ने नशा करने से किया मना, छोटे भार्इ ने खुद को मारी गोली

 लक्सर, [जेएनएन]: नशा करने से रोकने को लेकर भाई के साथ हुए विवाद में एक युवक ने खुद को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, देहरादून के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

लक्सर कोतवाली के अकौढ़ा गांव निवासी एक ग्रामीण का 20 वर्षीय पुत्र अरुण पिछले कुछ दिनों से रात को देर से घर लौट रहा था। बताया गया कि युवक नशा भी करने लगा था। शुक्रवार रात को भी युवक दस बजे घर आया। इस पर उसके बडे भाई ने उसे नशा करने व देर से घर आने को लेकर डांट दिया। भार्इ ने उसे एक थप्पड़ भी मार दिया। 

बताया गया कि इससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखे देशी तमंचा निकाल लाया और अपने सिर पर सटाकर गोली चला दी। ये देख परिजनों के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन फिर गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से देहरादून रेफर कर दिया गया। दून के एक अस्पताल में उसका इलाज तल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है। 

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद लक्सर कोतवाली के एसएसआइ हरीओम राज चौहान मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबध में जानकारी ली। एसएसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के आगे कूदा युवक, लाइव सुसाइड देख कांप उठी लोगों की रूह

यह भी पढ़ें: युंका नेता ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले दोस्त को भेजा मैसेज

यह भी पढ़ें: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिनों से था तनाव में