विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने दूध विक्रेता को पीटा

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 26 Mar 2017 04:00 AM (IST)

हरिद्वार में बाइक हटाने को लेकर एक युवक‍ और दूध विक्रेता में बहस हो गई। कुछ देर बाद युवकों के समूह ने दूध विक्रेता को पीट दिया और नकदी छीन ली।

बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने दूध विक्रेता को पीटा
बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने दूध विक्रेता को पीटा

हरिद्वार, [जेएनएन]: बाइक आगे लगाने का विरोध करने पर बाइक सवार चार युवकों ने दूध विक्रेता को पीटा। आरोप है कि युवकों ने विक्रेता से हजारों की नकदी छीन ली।  
शनिवार सुबह दस बजे मुखिया गली निवासी अरुण गिरी ग्राहकों को दूध देने के लिए बाइक से निकला था। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवमूर्ति गली में एक घर में दूध देने के लिए जा रहा था, तभी उसकी बाइक के आगे एक युवक ने बाइक खड़ी कर दी।
इसके चलते दूध विक्रेता की बाइक जाम में फस गई। इस पर दूध विक्रेता ने युवक को बाइक हटाने को कहा, जिस पर दोनों की बहस हो गई। लोगों ने भी बीच-बचाव कराया। इसके बाद दूध विक्रेता भीमगोडा की ओर चला गया। आरोप है कि पीछे से दो बाइक में चार युवक पहुंचे और भीमगोडा बैरियर पर दूध विक्रेता को रोक लिया।
युवकों ने दूध विक्रेता को पीट दिया। साथ ही दूध विक्रेता से 18,730 रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने इसकी  सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें: युवक ने छात्रा से की छेड़छाड़, परिजनों ने सरेआम दी सजा

यह भी पढ़ें: माफी मांगी पर नहीं माना सिरफिरा, दीवार पर लिख किया प्रेम का इजहार