विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश: युवा कांग्रेस ने जूते पोलिश व पकौड़े तलकर मनाया PM Modi का जन्मदिन, कहा- प्रधानमंत्री ने दी यह सलाह

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Sun, 17 Sep 2023 01:45 PM (IST)

भारतीय युवा कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगार व काला दिवस के रूप में जूते पालिस ...और पढ़ें

: युवा कांग्रेस ने जूते पोलिश व पकौड़े तलकर मनाया PM Modi का जन्मदिन
: युवा कांग्रेस ने जूते पोलिश व पकौड़े तलकर मनाया PM Modi का जन्मदिन

HighLights

  1. युवा कांग्रेस ने पीएम के जन्मदिन पर तले पकौड़े
  2. कहा- प्रधानमंत्री ने दी पकौड़े तलने की सलाह
  3. ‘प्रधानमंत्री ने युवाओं के साथ किया है छलावा’

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: भारतीय युवा कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगार व काला दिवस के रूप में जूते पालिस कर और पकौड़े तलकर मनाया।

ऋषिकेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुराना बस अड्डा मार्ग पर पकौड़े की ठेली लगाकर व पकोड़े तलते हुए प्रदर्शन किया।

वहीं युवा कांग्रेस के देवप्रयाग जिला कार्यकर्ताओं ने ढालवाला में जूते पॉलिश कर तथा पकौड़े तलकर प्रदर्शन किया। 

पीएम मोदी ने युवाओं के साथ किया छलावा- जिलाध्यक्ष आशीष रणाकोटी

जिलाध्यक्ष आशीष रणाकोटी ने कहा की मोदी सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है। वादा किया था की हर साल दो लाख बेरोजगारों युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी, काला धन वापस आएगा और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आयेंगे, पेट्रोल 45 रुपया लीटर मिलेगा, रसोई गैस सिलेंडर सस्ता होगा, महंगाई कम होगी। लेकिन नौ साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। 

प्रधानमंत्री ने पकौड़े तलने की दी सलाह

प्रधानमंत्री ने स्वरोजगार करने और पकौड़े बेचने की सलाह दी, जिस पर युवाओं ने पकौड़े तलने का काम शुरू किया, तो बीजेपी सरकार ने अतिक्रमण के नाम पर उनकी दुकानें खोके तोड़ने का काम किया। एक भी भर्ती परीक्षा का परिणाम बिना घोटाले का नही हुआ। नौकरियों को बेचने का काम किया गया। इसलिए युवा कांग्रेस देश भर में बेरोजगार काला दिवस के रूप में माना रही है। 

इस मौके पर रहे मौजूद

इस मौके पर ढालवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर खरोला, पूर्व प्रधान ढालवाल सरस्वती जोशी, प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट, आईटी कांग्रेस प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी, जिला प्रवक्ता अनिल रावत, संयोजक एससी विभाग सचिन सेलवान, शिवम भट्ट, कुलदीप भंडारी, शर्वेंद्र कंडियाल, दुर्गेश उनियाल, सुरेंद्र भंडारी, बलदेव भंडारी आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।