विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाइक से घर लौट रहा था युवक कार ने मारी टक्‍कर; अस्‍पताल में हुई मौत

By sunil negiEdited By:
Updated: Sat, 15 Oct 2016 04:00 AM (IST)

भगवानपुर थाना के गागलहेड़ी रोड पर मैक्‍स वाहन की टक्‍कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: भगवानपुर थाना के गागलहेड़ी रोड पर मैक्स वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।


पुलिस के अनुसार, बीती रोज प्रवीण (22 वर्ष) पुत्र यशपाल निवासी छपरेडी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर (यूपी) किसी काम से भगवानपुर (हरिद्वार) आया था। रात में वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान भगवानपुर थाना के गागलहेड़ी रोड पर मैक्स वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़ें: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक पर मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

आस-पास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना भी दे दी।

पढ़ें:-काम से घर लौट रहे युवक को बोलेरो ने कुचला, मौत

पढ़ें:-धनोल्टी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

पढ़ें: खराब सड़क के कारण स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत