विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भगवानपुर की गैस प्लांट कालोनी में दो पक्षों के विवाद में गोली चलने से युवक की मौत

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:50 PM (IST)

भगवानपुर कस्बे की गैस प्लांट कालोनी में दो पक्षों के विवाद के दौरान गोली चलने से आदि राणा की मौत ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, भगवानपुर। भगवानपुर कस्बे में गैस प्लांट के पीछे स्थित कालोनी में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चल गई। गोली लगने से कस्बा निवासी आदि राणा की मौत हो गई। आदि राणा के गर्दन के पास गोली लगी थी। घटना के बाद कालोनी में अफरातफरी मच गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को करौंदी स्थित आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदि राणा का किसी युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।

आरोप है कि इसके बाद आदि राणा अपने कुछ साथियों के साथ गैस प्लांट के पीछे स्थित कालोनी में दूसरे पक्ष के युवक के आवास पर पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के दौरान अचानक गोली चल गई।

गोली आदि राणा के गर्दन के पास जा लगी। गोली चलने की आवाज से कालोनी में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन और आसपास के लोग घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। गोली किसने चलाई और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। घटना के बाद कालोनी में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले पर नजर बनाए रखी है।

यह भी पढ़ें- रुड़की में हिंदू रक्षा दल जिलाध्यक्ष विशाल चौहान पर हुए जानलेवा हमला मामले में मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें- रुड़की में हिन्दू रक्षा दल जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, आरोपियों की 36 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर धरना खत्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।